Press "Enter" to skip to content

पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला भाजपा में शामिल: सीएम मोहन यादव के सामने बीजेपी की सदस्यता ली / Shivpuri News

शिवपुरी: कांग्रेस को आज फिर एक ओर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि तीन बार विधायक रह चुके हरीबल्लभ शुक्ला ने आज भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ उनके बेटे आलोक शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आलोक शुक्ला वतर्मान ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर आसीन थे।

बता दें पिता के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव को चार लाख वोटों से जीता था। वहीं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया 2004 में जब अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त सिंधिया हरीबल्लभ शुक्ला से महज 86 हजार वोटों से जीत सके थे। यह चुनाव हरीबल्लभ शुक्ला ने भाजपा की ओर से लड़ा था। वहीँ हरीबल्लभ शुक्ला दो बार कांग्रेस व एक बार समानता दल से विधायक यह चुके हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!