शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवाया मेले से अपहृत हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी रन्नौद अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर शाम को थाने पहुंचे फरियादी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम टोकनी ने बताया कि उसकी लडकी उम्र 17 वर्ष की घर से बिना बताये कदवाया मेला देखने गई थी जो कदवाया मेला से कहीं चली गई है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने अपहृत किशोरी को 12 घंटे के अंदर अमोला से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आपको बता दें की रन्नोद थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने तुरंत ही सभी थानों पर सूचना दी उसके बाद में अमोला थाना के आरक्षक पवन राठौर ने किशोरी को देखा और तुरंत सूचना रन्नोद थाने को दी. इसके बाद में थाना रन्नोद पुलिस ने किशोरीको दस्तयाब किया.
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, सउनि संदीप कुजूर,, आर 930 मंजीत मलिक, आर. 846 महेश पटेलिया, आर. 716 दीपक तोमर, आर. 1086 राजवीर, आर. 524 गौरीश ओझा, आर. 393 पवन राठौर थाना अमोला की सराहयनीय भूमिका रही है।

आरक्षक पवन राठौर की सतर्कता से मेले से अपहृत हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment