Press "Enter" to skip to content

बलि के बकरे की वजह से अधेड़ पर टूटी आफ़त छत गिरकर रीढ़ की हड्डी हुई फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी :जिले के फतेहपुर इलाके में बलि के बकरे की वजह से एक अधेड़ के ऊपर आफत आ गई। दरअसल हुआ ये कि अधेड़ उम्र का व्यक्ति माता को बलि चढ़ाने के लिए बकरा खरीद कर घर लाया उसे पेड़ों की पत्तियां खिलाने के लिए घर के पास ही लगे एक पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था. इसी दौरान पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी रीड की हड्डी में गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सुरेश कुशवाह निवासी फतेहपुर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह बलि के बकरे के लिए घर के पास ही लगे एक पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था इसी दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया बाद में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!