शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना पुलिस ने गरीबों को मिलने वाले राशन का गबन करने वाले राशन की दुकान के वर्तमान संचालक और पूर्व संचालक सहित 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बता दें कि एफआईआर में एक महिला का भी नाम शामिल है।
जानकारी के मुताबिक सितंबर माह में जिला पंचायत सीईओ उमराव मराबी के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पाली गांव के ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पिछोर एसडीएम जेपी गुप्ता ने पाली गांव की राशन की दुकान के जांच के आदेश जारी किये थे। जांच के दौरान पिछोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह लोधी को दुकान पर राशन नहीं मिला था साथ ही हितग्राहियों को पात्रता से कम राशन वितरण करना, दुकान से संबंधित स्टॉक रजिस्टर,निगरानी समिति की बैठक पंजी, आवक जावक रजिस्टर आदि कई अन्य रिकॉर्ड मौके पर नही पाए गए थे। कुल मिलाकर राशन की दुकान से 14 लाख रूपये का राशन गायब किया गया था। इसके लिए संचालक को नोटिस दिया था।
नोटिस का जवाब न मिलने के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह लोधी द्वारा पिछोर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रबंधक अमरसिंह परिहार(तिंधारी, भौंती), प्रबंधक शालिकराम जाटव (खुरई, पिछोर), विक्रेता अजीत राय(पाली, भौंती), पूर्व विक्रेता लज्यावती परिहार (करई, भौंती), सुनील हरिजन (वपावली भौंती) तथा पंकज लोधी(बीरा, भोंती) इन सभी छह लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 409 ,420 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व संचालक ने 14 लाख का राशन गायब किया, 6 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment