शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुरैनी गांव से है जहां रास्ते पर पत्थर डालने से मना करने को लेकर हुए विवाद पर दबंगों ने एक युवक और उसकी चाची पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर युवक का कुल्हाड़ी से सिर फोड़ दिया। वहीं युवक को बचाने आई उसकी चाची के साथ भी जमकर मारपीट की इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित परिवार की एक बकरी को भी जमीन पर पटक कर मार डाला। पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट मायापुर थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज लिया। अब आरोपी पीड़ित परिवार को थाने में दर्ज केस में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान पीड़ित परिवार ने मायापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र लोधी निवासी ग्राम पुरैनी थाना मायापुर जिला शिवपुरी ने बताया कि रास्ते में पत्थर डालने से मना करने की बात को लेकर अमोल, देवराज, दीपक और छोटू केवट ने लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से उसे पर हमला कर दिया. उसे बचाने आई उसकी चाची राजकुमारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उसकी एक बकरी को भी जमीन पर पटक कर मार डाला। अब आरोपी इस केस में राजीनामा करने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

दबंगों ने लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर युवक का सिर फोड़ा अब राजीनामा नहीं करने पर दे रहे हैं हत्या की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment