शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के खांदी गांव से है जहां सगाई के बाद पनपे प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की अपने मंगेतर नाबालिग प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई।जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने उसके नाबालिग मंगेतर पर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। जिसके बाद किशोरी ने थाने पर परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया। जिस कारण पुलिस ने किशोरी वन स्टेप सेंटर शिवपुरी भेज दिया। वहीं पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में उसके नाबालिग प्रेमी को बाल सुधार गृह भेज दिया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट किशोरी की मां ने बुधवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर बेटी की सुपुर्दगी की मांग की है।
दूसरी जगह शादी की भनक लगने पर मंगेतर के साथ भागी किशोरी
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के खांदी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की सगाई परिजनों द्वारा गांव के ही एक 17 वर्षीय किशोर से कर दी थी। सगाई के बाद दोनों में प्रेम हो गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की पक्ष ने सगाई तोड़कर लड़की की दूसरी जगह शादी करने का प्रयास किया इसकी भनक लगते ही दोनों नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर छोड़कर भाग गए। लेकिन यहां कानून प्रेम को नहीं मानता जिस कारण
नाबालिग प्रेमी पर उसकी नाबालिग मंगेतर का अपहरण का केस दर्ज हो गया।

प्रेम प्रसंग के चलते मंगेतर के साथ भागी किशोरी को पुलिस ने वन स्टेप सेंटर भेजा, बेटी की सुपुर्दगी के लिए एसपी ऑफिस पहुंची मां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment