शिवपुरी: करैरा तहसील के सिलानगर गांव ओलावृष्टि की चपेट में आ गया था। फसल नुकसान के बाद कई किसान मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हैं। किसान इसके लिए सिलानगर पटवारी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यही नहीं पटवारी पर 5-5 हजार रुपए लेकर फसल का मुआवजा दिलाने का आरोप लगा रहे हैं। सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार तक से लिखित शिकायत कर दी है। पटवारी को सिलानगर हल्के से हटाकर मुआवजा राशि दिलाने की मांग किसान रख रहे हैं।
सिलानगर गांव के किसानों का कहना है कि इस बार ओलावृष्टि से गेहूं, चना एवं सरसों की फसल नष्ट हो गई। शासन ने फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए थे। लेकिन पटवारी राकेश श्रीवास्तव ने ठीक से फसल नुकसान का सर्वे नहीं किया। फसल नुकसान का आंकलन ठीक से नहीं किया जा रहा। जिन किसानों की फसल का कम नुकसान हुआ है, उनसे अवैध रूप से रुपए लेकर मुआवजा राशि दिलवाई जा रही है। हम किसानों का 100% नुकसान हुआ है, हमें मुआवजा नहीं दिलवाया जा रहा है. पटवारी ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का सर्वे ठीक से नहीं किया है। सही सर्वे की कहने पर अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा है। किसानों ने पटवारी राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई कर फसल नुकसान का सही सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई की मांग रखी है। किसानों का कहना है कि फसल का मुआवजा दिलाने के लिए पटवारी पांच-पांच हजार रु. मांग रहा है।

करैरा के सिलानगर में किसान परेशान: फसल का नहीं मिल रहा मुआवजा, पटवारी पर 5-5 हजार रुपए मांगने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment