Press "Enter" to skip to content

फतेहपुर पुलिस लाइन के पास ठेकेदार ने काम छोड़ा, भोपाल स्तर से नहीं मिल था बजट / Shivpuri News

शिवपुरी: लोक निर्माण विभाग ने शिवपुरी शहर के फतेहपुर से थीम रोड फॉरेस्ट नाके तक फरवरी में डामरीकरण कराया। अधिकांश सड़क का डामरीकरण हो गया है, लेकिन कुछ जगह ठेकेदार ने सड़क का काम अधूरा छोड़ रखा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क काम पूरा नहीं करवाया जा सका है।

विद्यापीठ स्कूल के सामने, नई पुलिस लाइन के पास सड़क डामरीकरण से छूट गई है। लोक निर्माण विभाग शिवपुरी के कार्यपालन यंत्री का कहना है कि भुगतान रुकने की वजह से काम रुका हुआ है। भोपाल स्तर से बजट नहीं मिल पाने की वजह से काम पूरा नहीं हो सका है। उक्त रोड के अलावा अन्य सड़कों का भुगतान भी होना है। बजट रिलीज होते हुए काम पूरा हो जाएगा। ठेकेदार द्वारा अधूरी छोड़ी गई सड़क।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!