Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरियों की मौत, पशुपालक को हुआ हजारों का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिपलोदा आदिवासी बस्ती से लगे जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरियों की मौत हो गई। इससे पशुपालक को करीब 90 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। पशुपालक ने घटना की रिपोर्ट गोवर्धन थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मृत पशु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अमरसिंह पुत्र भरोसी आदिवासी 35 वर्ष निवासी पिपलौदा आदिवासी बस्ती ने बताया कि वह रविवार की शाम को बकरियां चराने गांव के तालाब से लगे जंगल में गया था जहां करीब 4 बजे उसकी बकरियों पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी 9 बकरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!