Press "Enter" to skip to content

हिट एंड रन शिवपुरी -श्योपुर स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार बाप बेटे को उड़ाया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के शिवपुरी – श्योपुर स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार जीप के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं टक्कर मारने के बाद जीप का चालक जीप को लेकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार शंकर लाल जाटव ने बताया कि उसके रिश्तेदार विजय जाटव और उसका बेटा आर्यन निवासी बगोदा  शिवपुरी से बगोदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान जसराजपुर पावर हाउस के पास सामने से आ रही एक जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार विजय और उसका बेटा आर्यन जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!