Press "Enter" to skip to content

स्मैक की तस्करी करते सोनू परमार को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 2 लाख 75 हजार रुपए कीमत की स्मैक जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू परमार नाम के युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने सोनू परमार के कब्जे से 275000 कीमत की स्मैक जप्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय पेश किया है।
थाना प्रभारी बैराड़ मनोज सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कालामढ़ हनुमान मंदिर के पास स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा है। युक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने देवेश देकर आरोपी को पकड़ा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सोनू परमार बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने 275000 कीमत की स्मैक जब्त की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!