Press "Enter" to skip to content

युवक ने पानी के धोखे में पिया कीटनाशक हालत बिगड़ी, खेत पर कर रहा था फसल की रखवाली / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ब्रह्मथाना गांव में खेत पर फसल की रखवाली करते समय एक युवक ने पानी के धोखे में बोतल में रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में युवक को बदरवास अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन युवक की हालत अधिक सीरियस होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बदरवास से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया।
जहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बलराम जाटव निवासी ब्रह्मथाना थाना बदरवास ने बताया कि उसके बेटे वीरपाल जाटव ने खेत पर पानी के धोखे में कीटनाशक पी लिया। वहीं वीरपाल ने बताया कि वह खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था इसी दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रहा था तभी उसे प्यास लगी तो उसने कीटनाशक की बोतल को पानी की बोतल समझकर पी लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!