Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में हंगामा: डिलेवरी के लिए आई महिला को नर्सों ने अस्पताल से भगाने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के जिला अस्पताल से है. जहां शनिवार को डिलेवरी के लिए आई एक महिला के साथ नर्सों ने अभद्र व्यवहार कर उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल में हंगामा की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची मीडिया को देखकर अस्पताल स्टाफ और नर्सो ने बरामदे में पड़ी महिला को फिर से अस्पताल में भर्ती कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अंजू पत्नी छोटू जाटव निवासी छर्च को शनिवार की सुबह परिजनों द्वारा डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां आज दोपहर अंजू को डिलेवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि यहां नर्सो ने महिला अंजू के साथ अभद्र और आपत्तिजनक व्यवहार किया। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो नर्सों ने डिलेवरी के लिए आई महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।
यहां आपको बता दें कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के साथ अस्पताल के स्टाफ और नर्सो द्वारा अभद्र व्यवहार के कई मामले सुर्खियों में आ चुके हैं बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन कोई कार्यवाही नहीं करता जिसके चलते अस्पताल स्टाफ और नसों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!