शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र के झींगुरा रोड पर स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी के साथ कुछ बिगड़े युवकों की गैंग ने रंगदारी के पैसे न देने पर मारपीट कर दी। साथ ही गैंग ने 200 रूपए प्रतिदिन टेरर टैक्स की मांग की। भयभीत पीड़ित पुजारी ने इसकी लिखित शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई है।
शीतला माता मंदिर के पुजारी नितिन शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम मंदिर में आरती करने के लिए निकला था। इसी दौरान उसे रास्ते में अंकित यादव झींगा दादा और राहुल जाटव ने रोक लिया था। उनके द्वारा दो सौ रूपए की मांग की गई थी। मैंने पैसे देने से मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी। दोनों का कहना था कि उन्हें हर रोज दो सौ रूपए देने होंगे। तभी वह मंदिर में पूजा करने जा सकता है।
पुजारी नितिन शर्मा ने बताया क्षेत्र में कुछ बिगड़े लड़कों ने एक गैंग बना ली है। सभी लड़के नशा करते हैं। इस गैंग के सरगना पूर्व में रहे हिस्ट्रीशीटर हैं। इसी नशे को खरीदने के लिए सभी लड़के कभी भी किसी के साथ भी मारपीट कर देते हैं। इसी प्रकार से अब यह धमकी मुझे मिली है। अंकित यादव झींगा दादा और राहुल जाटव ने धमकी देते हुए कहा है कि हर रोज पैसे नहीं दिए तो मंदिर के लिए निकलना मुश्किल कर देंगे। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने पुजारी नितिन शर्मा की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी नहीं दी बदमाशों ने पुजारी को पीटा: हर रोज टेरर टैक्स देने की धमकी दी, फिजिकल थाने में शिकायत की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment