शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां एक महिला ने अपने साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश किए जाने की शिकायत एक लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई है। महिला ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।
जानकारी के अनुसार निधानपुर बडइया थाना पिछोर की रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला ने बताया कि वह आज सुबह अपने खेत के पास महुआ बीन रही थी इसी दौरान आरोपी देवी सिंह पुत्र रामसेवक लोधी आया और उसने बुरी नीयत से मुझे पकड़ लिया. इस दौरान मैंने आरोपी के चंगुल से छुटने का प्रयास किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। तभी आवाज सुनकर मेरी बेटी आ गई तो आरोपी मुझे छोड़कर भाग गया। मैंने घटना की रिपोर्ट पिछोर थाना पहुंचकर दर्ज कराई लेकिन थाने पर 6 घंटे बिठाए रखने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद महिला ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

खेत पर महुआ बीन रही महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोचा मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment