Press "Enter" to skip to content

पुलिस की नाकाबंदी को चकमा देकर भागे स्मैक तस्कर रोहित चौहान को पुलिस ने जहरीली शराब बेचते किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की फिजीकल थाना पुलिस की नाकाबंदी को चकमा देकर बाइक छोड़कर भागे स्मैक तस्कर को पुलिस ने आज जहरीली शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी रोहित चौहान के कब्जे से पुलिस ने 4 लीटर जहरीली शराब जब्त की है।
थाना प्रभारी फिजिकल रजनी चौहान ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि स्मैक तस्करी के केस में फरार आरोपी रोहित चौहान को फिजीकल थाना पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 4 लीटर जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्लास्टिक की कट्टी में जहरीली शराब लेकर जा रहा था इसी दौरान पुलिस ने सिदेश्वर रोड हुसैन टेकरी बक्से वालो के पास से नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 और 49 का के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!