मायापुर थाने के पुरा गांव की घटना, पेड़ को पूरी तरह काटने से पहले ही हेतराम विश्वकर्मा जान गवां बैठा
शिवपुरी: पीपल के जिस पेड़ को व्यक्ति काटकर खत्म कर रहा था, उसी पेड़ ने व्यिक्त् की जान ले ली है। मोटे के तने से दबकर 36 साल के व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मायापुर थाने के पुरागांव की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुरा गांव का हेतराम उर्फ छोटू (36) पुत्र मूंगाराम विश्वकर्मा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आमोलसिंह यादव के खेत पर पीपले का पुराना पेड़ काट रहा था। हेतराम विश्वकर्मा ने पीपल का मोटा ताना काटा, जो दबाव में उसी की तरफ खिंचा चला आया। तने व पेड़ के बीच हेतराम बुरी तरह फंस गया। दबाव इतना ज्यादा था कि हेतराम का शरीर फटने से खून की पिचकारी सी निकल गईं और आंतें बाहर आ गईं। जिस किसी ने मंजर देखा, रुह तक कांप उठी। सूचना पर मायापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हेतराम ने किसान आमोलसिंह ने पीपल का पेड़ खरीदा था। काटते वक्त तने से दबकर जान चली गई।

पेड़ ने ली जान: जिस पीपल को काटा उसी के मोटे तने से दबकर व्यक्ति की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment