Press "Enter" to skip to content

बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता की मौत, मां घायल, बेटे की 16 अप्रैल को शादी तय हो गई थी, शादी की खुशियां मातम में बदलीं / Shivpuri News

शिवपुरी: खोड़ी चौकी क्षेत्र के नावली गांव में अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी में टक्कर मार दी। बेटे की शादी से चार दिन पहले पिता की मौत हो गई है जबकि मां घायल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का कसे दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पिछोर के बाचरौन निवासी महेश (45) पुत्र रामप्रसाद लोधी पत्नी सुमन लोधी के संग बेटे राकेश लोधी की शादी के कार्ड बांटने नावली गांव आ रहे थे। 10 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से बस से उतरकर पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। रिश्तेदार सीधे झांसी लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम 4 बजे के बाद महेश लोधी ने दम तोड़ दिया है। जबकि घायल पत्नी सुमन की छुट्‌टी हो गई है। बड़े बेटे राकेश की 16 अप्रैल को शादी है। शादी से चार दिन पहले ही पिता का निधन हो गया। शादी की खुशियां मातम में बदलीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!