शिवपुरी: जिले के पिछोर में लग्जरी कार से देशी शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख रुपए कीमत की 50 पेटी देशी शराब और एक लग्जरी हुंडई कार को जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी पिछोर रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हुण्डई वेन्यू कार क्रमांक MP07CK0566 से अवैध शराब लिये मल्हावनी तरफ आ रहे है उक्त सूचना पर थाना प्रभारी व्दारा एक टीम तस्दीक हेतु भेजी गई तो पायगा सेमरी तिराहा ग्राम मल्हावनी से आरोपीगण बल्लू उर्फ बलराम लोधी व वीकेश यादव हुण्डई वेन्यू कार क्रमांक MP07CK0566 से अवैध शराब का परिवहन करते पाये गये जिनके कब्जे से 50 पेटी में 450 लीटर देशी मदिरा प्लेन कीमती करीब 02 लाख रुपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई वेन्यू कार क्रमांक MP07CK0566 कीमती करीब 10 लाख रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव, सउनि जहान सिंह,सउनि सतीश जयन्त, प्रआर 548 दीपचंद, आर. 957 देशराज गुर्जर, आर. 962 राघवेन्द्र पाल,आर. 313 माँगीलाल गुर्जर, आर. 256 रामनाथ रावत, आर. 783 माधव शंकर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

लग्जरी कार से देशी शराब की तस्करी पुलिस ने 2 तस्कर दबोचे, 2 लाख कीमत की 50 पेटी शराब और कार जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment