शिवपुरी: साथ रहने को राजी नहीं हुई तो उसे बेचने राजस्थान जा रहे थे शिवपुरी के रहने वाले युवक की शादी नहीं हुई तो वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 30 साल की महिला को खरीदकर ले आया। महिला को उसी के भाई ने 1.30 लाख रुपए में बेचा था। हालांकि, शादी के बाद भी महिला साथ रहने को राजी नहीं हुई तो पूरा परिवार मंगलवार शाम को उसे बेचने राजस्थान जा रहा था, तभी एसएसटी चेकिंग प्वाइंट पर आरोपी युवक, उसके माता-पिता, बहनोई और मामी सहित 6 को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया।
शिवपुरी निवासी रविंद्र लोधी (22) की शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में वह अपनी बुआ के लड़के पवन लोधी की मदद से 26 मार्च को बिलासपुर से महिला को खरीदकर लाया था। महिला मूलत: ओडिशा की रहने वाली है। शादी के 10 दिन बाद महिला मायके जाने की जिद करने लगी। रविंद्र व उसका परिवार तैयार नहीं हुआ। उन्हें शक था कि महिला लौटेगी नहीं। महिला ने जिद की तो रविंद्र की मां कलावती ने उसे घर में नजरबंद कर दिया।
उसका मोबाइल फोन फेंककर तोड़ दिया। जब महिला ने रोना-धोना शुरू किया तो रविंद्र उसकी मां, पिता रघुपति, बहनोई भूपेंद्र जाट, मामी शारदा और दीपिका निवासी शिवपुरी हाल आगरा, यूपी मंगलवार को कार से उसे बेचने राजस्थान के भरतपुर रवाना हुए। बानमोर में बुद्धिपुरा एसएसटी चेकिंग पाइंट पर फोर्स ने वाहन रुकवाया तो पीड़ित महिला चिल्लाई। इसके बाद पूछताछ की गई तो सारा मामला खुला।

शादी के लिए तस्करी: भाई से 1.30 लाख रुपए में खरीदी महिला, छह गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment