Press "Enter" to skip to content

पिछोर के डाक बंगला चौराहे पर अचानक बाइक में भड़की भीषण आग, बाइक और मिस्त्री की दुकान जलकर राख / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर के डाक बंगला चौराहे पर मोटरसाइकिल की सर्विस करते समय मोटरसाइकिल में आग लगी. मोटरसाइकिल मालिक और मोटरसाइकिल मैकेनिक अपनी जान बचाकर भागे मोटरसाइकिल सहित मोटरपार्ट्स की दुकान में आग लगने से किसी तरह की कोई जनहानी नहीं हुई. दुकानदार का दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान पूरी तरह जल गया. दुकानदार का हुआ लगभग 3 लाख का नुकसान और मोटरसाइकिल मालिक का लगभग 1 लाख का नुकसान हुआ. पूरी मोटरसाइकिल जलकर खाक हुई. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का संभव प्रयास किया. लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. मोटर पार्ट्स की दुकानदार और मोटरसाइकिल के मालिक ने थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!