Press "Enter" to skip to content

शराब तस्करों के पसंदीदा स्थल भूत पुलिया से फिजीकल थाना पुलिस ने फिर एक शराब तस्कर को दबोचा / Shivpuri news

प्लास्टिक के कट्टों भरकर कर रहा था शराब की तस्करी 100 क्वार्टर जब्त

शिवपुरी: शहर की फिजीकल थाना पुलिस ने एक बार फिर से शराब तस्करों के पसंदीदा स्थल भूत पुलिया से एक शराब तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर के कब्जे से देशी शराब के 100 क्वार्टर जब्त किए हैं। शराब तस्कर प्लास्टिक के कट्टों में भरकर शराब की तस्करी कर रहा था तभी फिजिकल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से कार्रवाई करते हुए आरोपी को भूत पुलिया से धरदबोचा।
फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पुलिस को इलाका गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भूत पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टो में शराब लिये कही ले जाने एवं खपाने के उद्देश्य से खडा है।पुलिस ने तत्काल घेराबंद कर उक्त व्यक्ति को पकडा जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेश शर्मा उर्फ नाडे पुत्र मांगीलाल शर्मा उम्र 32 साल निवासी फक्कड कालोनी शिवपुरी का होना बताया एवं उक्त व्यक्ति के पास में रखे प्लास्टिक के दो कट्टो को खोलकर चेक किया तो उक्त दोनो कट्टो मे 3—3 पेटिया पुस्टा की भरी हुई पैक थी जिन्हे खोलकर देखा तो उसमे देशी प्लेन शराब के क्वार्टर भरे हुये थे प्रत्येक पेटी मे 50 50 क्वार्टर शराब के थे जिनकी कीमत करीब 21000 रूपये थी उक्त व्यक्ति से शराब रखने व लाने ले जाने के सबंध में वैध लाईसेस चाहा गया तो कोई लाईसेस का होना नहीं बताया उक्त शराब अवैध होने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर आरोपी नरेश उर्फ नाडे शर्मा को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!