Press "Enter" to skip to content

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व, पिछोर विधायक़ प्रीतम लोधी हुए शामिल / Shivpuri News

शिवपुरी: ईद की नमाज अदा करके मनाया ईद का त्यौहार, रमजान के एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता हैँ. ईद अल फितर के दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में गले मिलकर लोगों को दी ईद मुबारकबाद दी.  इसी कड़ी में पिछोर नगर में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा सुबह-सुबह ईदगाह में पहुंचकर नमाज अदा की गई एवं एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी गई. इस दौरान ईदगाह पर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने साथियों के साथ पहुंचे और सभी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी का सम्मान माला पहनाकर और सोल उढ़ाकर किया ईदगाह पर भाजपा और कांग्रेस के नेता समाजसेवी एवं नगर के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी ईदगाह पर कई नेता उपस्थित रहे पिछोर नगर परिषद के अध्यक्ष पति विकास पाठक वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर उपस्थित रहे एवं एवं नगर के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे. इस तरह से हंसी खुशी ईद का त्यौहार मनाया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!