शिवपुरी: खबर पोहरी अनुविभाग के एसडीएम आफिस से है जहां पूर्व में एसडीएम के रसोईया ने जमीन के रसीद कटवाने के एवज में 35000 हजार की रिश्वत डकार ली, ना ही पीड़ित की जमीन की रसीद कटी न ही पैसे वापस मिले इसके लेकर आज पीडित पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार हरिचरण जाटव पुत्र काशीराम जाटव निवासी सरवानी तहसील पोहरी ने अपनी जमीन की रसीद कटवाने के लिए चार माह पहले पूर्व एसडीएम शिवदयाल धाकड़ के रसोइयों गुलाब बाथम जो एसडीएम के घर पर खाना बनाने का काम करता था उसको 35000 हजार रुपए जमीन की रशीद कटवाने के एवज में दिए थे। पीडित की न तो रशीद कटी गई न ही पैसे वापस किए गए।
जब इस संबंध पीड़ित के द्वारा गुलाब बाथम से पैसे वापस करने की बात कही तो गुलाब बाथम के द्वारा हरिचरण जाटव के साथ हाथापाई करते हुए गंदी गंदी गालियां दे डाली। पीड़ित के पास पैसे देने की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। जिसमे पैसे के लेने देने की बात की जा रही है। इस संबंध में आज पीड़ित के द्वारा पोहरी अनुविभागीय अधिकारी को एक लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की है। अपने दिए गए पैसे वापस करने की गुहार लगाई है।

पोहरी के पूर्व एसडीएम के रसोईया ने वसूल लिए किसान से 35 हजार, ज़मीन की रसीद कटवाने दी थी राशि / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment