शिवपुरीः आचार संहिता लागू होने के चलते पुलिस और प्रशासन द्वारा जगह-जगह चैकिंग नाके बनाए गए हैं। इस दौरान 50 हजार रुपये से अधिक नकद लेकर चलने पर उसका हिसाब भी रखना जरूरी है। मंगलवार को पुलिस ने एक वाहन से 5.20 लाख रुपये बरामद किए। इसका हिसाब नहीं दे पाने के चलते इन्हें जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 07 सीजे 1581 मोहना से गोवर्धन की तरफ जा रही थी। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एसएसटी नाका ककरौआ तिराहा पर चैकिंग के दौरान जांच की तो वाहन में 5.20 लाख रुपये मिले। वाहन का चालक वीरेंद्र पुत्र बनवारीलाल धाकड़ निवासी बेहटा थाना गसवानी श्योपुर और साथ बैठे कल्याण सिंह यादव निवासी देवपुर से इसके संबंध में पूछताछ की। इस दौरान वे रुपयों के संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे पाए। उनके पास रुपयों के संबंध में कोई दस्तावेज भी नहीं थे। इसके बाद रुपयों को विधिवत जब्त किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गोवर्धन उनि राघवेंद्र सिंह यादव, सउनि जंडेल सिंह, प्रआर वीरेंद्र राजपूत, आर अवधेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

वाहन में मिले 5.20 लाख रुपये, हिसाब नहीं देने पर किए जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment