Press "Enter" to skip to content

देहात पुलिस ने स्मैक के साथ बदमाश को पकड़ा: गुना से खेप खरीदकर शिवपुरी में खपाने लाया था / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात पुलिस ने 1 लाख 65 हजार की रूपए के कीमत की 16.50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद से नोनकोल्हू पुलिया के पास एक युवक को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान युवक की जेब से स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पुत्र गनेशा कुशवाह (51) बताया था।

पकड़ा गया आरोपी पुरानी शिवपुरी के 40 न. कोठी के पास अहीर मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 65 हजार की रूपए के कीमत की 16.50 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी स्मैक की खेप गुना से लाया था और शिवपुरी में खपाने वाला था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!