Press "Enter" to skip to content

खेत की नरवाई में भड़की आग: खेत पर सो रहा किसान झुलसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में नरवाई में भड़की आग की चपेट में आने से एक किसान झुलस गया। किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के सुनाज गांव, 12 बजे की है।

सुनाज गांव के रहने वाले किसान सुगर सिंह ने बताया कि उसके खेत पर फसल कटने के बाद निकले भूसा के भराई का काम चल रहा था। बुधवार की रात 12 बजे वो सो गया था। इसी दौरान खेत में पड़ी नरवाई में आग भड़क गई और आग की चपेट में आने से वह झुलस गया।

खेत की नरवाई में उठती आग को देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। जिनकी मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया था।

सुगर सिंह ने बताया रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बीड़ी आदि पी कर खेत में फेंक दी थी। जिससे नरवाई में आग भड़क गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!