शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में सड़क हादसे में घायल हुए इंटरनेट कैफे के संचालक की मौत ग्वालियर के अस्पताल में तीन माह बाद उपचार के दौरान हो गई। दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। इस दर्दनाक घटना का एक लाइव सीसीटीवी भी सामने आया था।
कोलारस कस्बे की इंदिरा कालोनी का रहने वाले दो छोटे बच्चों के पिता दिलीप दोहरे (32) जगतपुर क्षेत्र में इंटरनेट कैफे का संचालक था। 13 जनवरी की शाम दिलीप दोहरे राई रोड़ धुलाई सेंटर के पास स्कूटी से सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।
दुर्घटना में दिलीप दोहरे के सिर में गंभीर चोट आई थी। तबसे दिलीप का उपचार ग्वालियर और दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। लेकिन दिलीप दोहरे की मौत ग्वालियर में उपचार के दौरान हो गई। आज (बुधवार) दिलीप दोहरे का शव कोलारस लाया गया था। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे के तीन महीने बाद इंटरनेट कैफे संचालक की मौत: कोलारस में तेज रफ्तार बाइक से टकराई थी स्कूटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment