Press "Enter" to skip to content

महल सराय क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक का घर में मिला शव, परिजनों ने बताया नशेड़ी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महल सराय में बीती रात एक 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक का शव उसके ही घर में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना देहात थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राम लखन आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी महल सराय का शव बीती रात परिजनों को उसके ही घर में पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक राम लखन नशे का आदी था संभवतः ज्यादा नशा करने के कारण ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!