शिवपुरी: पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जिसमें लोधी एक युवक पर लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे है. प्रीतम लोधी ने इस वीडियो को फेक बताया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो विरोधियों की साजिश है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है एक काले रंग की स्कॉर्पियो और उसके पीछे एक सफेद रंग की टाटा सफारी कार खड़ी है। काले रंग की स्कॉर्पियो पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की बताई जा रही है। वहीं सफेद रंग की कार हरिभान लोधी की बताई जा रही है। दोनों कार खड़ी हुई हैं। इसी दौरान विधायक प्रीतम लोधी अपनी स्कॉर्पियो से एक डण्डा निकालते हैं और सफारी कार के पास हाथ में अपनी कमीज लिए खड़े युवक को लाठी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट का वीडियो खेत से देख रहे किसी बच्चे ने बना लिया वह वीडियो बनाने के दौरान कह भी रहा है कि ‘देखो प्रीतम भैया ने एक लड़के को मारा है।’ हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई की वीडियो किस जगह का और कबका है। लेकिन वीडियो कुछ दिन पहले का ही हो सकता है, क्योंकि खेत में कटी हुई सरसों की फसल दिखाई दे रही है और क्षेत्र में कुछ करीब 15 से 20 दिनों के भीतर से सरसों की फसल कटने का सिलसिला शुरू हुआ है।
विधायक बोले- विरोधियों की साजिश
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि वीडियो कब का है, यह बिल्कुल भी याद नहीं आ रहा है। चुनाव के वक्त करारखेड़ा में हुए विवाद के दौरान का किसी अपने को समझाते का हो सकता है, लेकिन यह भी उन्हें याद नहीं आ रहा। विधायक ने कहा कि इस वीडियो के साथ उनके विरोधियों ने छेड़छाड़ की है। इसके बाद चुनावी समय में इस वीडियो को एडिट करवाकर पार्टी व उनकी छवि धूमिल कर नुकसान पहुंचाने के लिए इस वीडियो को विरोधियों ने जारी किया है।
बेटे ने पिता को कान का कच्चा बताया था
बता दें कि दो दिन पहले विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का भी एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह अपने पिता को अच्छा लेकिन कान का कच्चा बता रहे थे।

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने युवक को लाठी से पीटा, लोधी बोले- यह फेक वीडियो विरोधियों की साजिश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment