Press "Enter" to skip to content

कैरेक्टर पर शक के चलते 18 वर्षीय युवती ने शादी से 20 दिन पहले फांसी लगाकर दी जान, मंगेतर पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की रन्नौद पुलिस ने 18 साल की युवती के फांसी लगाकर सुसाइड के मामले में उसके मंगेतर पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है, आरोप है कि उसने युवती को मरने के लिए उकसाया था। दोनों की शादी 23 अप्रैल को होनी थी।

जानकारी के मुताबिक, अकाझिरी की रहने वाली एक 18 साल की युवती की शादी टोरिया गांव के रहने वाले प्रमोद लोधी के साथ तय हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात भी होने लगी। 23 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। लेकिन प्रमोद युवती के चरित्र पर संदेह करने लगा था। इसी बात को लेकर वह उसे प्रताड़ित करने लगा था। इसी के चलते 3 अप्रैल को युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

युवती के परिजनों ने अपने होने वाले दामाद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। बताया गया है कि जांच के दौरान पुलिस को युवती के मोबाइल में दोनों के बीच हुई कुछ बातों की रिकॉर्डिंग मिली। जिसमें प्रमोद ब्लेक मेल करते पाया गया। वह युवती से शादी न करने और उसकी कॉल रिकॉर्डिंग वायरल कर किसी और से शादी न होने देने की धमकी सहित उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देता था।

रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि युवती के सुसाइड के मामले की जांच के दौरान पता चला कि प्रमोद लोधी ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इस मामले में आईपीसी की धारा 306 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!