शिवपुरी: शहर में खरीददारी करने आए युवक का मोबाइल एक महिला ने बेटे को फोन करने का कहकर लिया। युवक को चकमा देकर महिला मौके फरार हो गई। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत आज यानी मंगलवार को एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।
सिरसौद थाना क्षेत्र एक तानपुर गांव के रहने वाले नरेश जाटव ने बताया कि वह अपने गांव से शहर जरुरी सामान खरीददारी करने आया था। इस बीच वह सोमवार की दोपहर कोर्ट रोड़ स्थित सब्जी मंडी पहुंचा था। जहां मंडी के बाहर एक महिला उसके पास आई और बेटे को फोन लगाने की कहकर उसने मुझसे मोबाइल ले लिया।
इस बीच में अपनी बाइक को बाहर की ओर धक्का देकर निकालने लगा। इसी दौरान महिला मेरे 13 हजार रुपए कीमत की मोबाइल को लेकर मौके से फरार हो गई। जिस महिला ने उसका मोबाइल लिया था वह महिला सीसीटीवी में भी कैद है। उसने आज एसपी ऑफिस की साइबर शाखा में मोबाइल को ढूंढ निकालने की अर्जी लगाईं है।

युवक का मोबाइल लेकर महिला फरार: बेटे को फोन करने का कहकर घटना को अंजाम दिया, CCTV में आरोपी के कारनामे कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment