शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. डकैती की योजना बना रहे 4 कुख्यात आरोपियों को कोतवाली पुलिस द्वारा हथियारों सहित गिरफ्तार किया.
माधव चौक स्थित प्रेम स्वीट्स दुकान से चोरी का खुलासा कर उक्त आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया. शातिर आरोपी पर विभिन्न जिलों में 55 से अधिक प्रकरण हैं दर्ज एवं 20 हजार रु. का इनाम भी घोषित है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड ने बताया की कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पाम पार्क सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे चार- पांच लोग नोहरी बछौरा क्षेत्र में एवं गोविंद हार्ड वेयर कैपरी लोंस झांसी तिराहा में लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पांच बदमाश डकैती की योजना बनाते हुए मिले जो अपने पास हथियार भी रखे हुए थे. जिन्हे पुलिस की बनाई गई तीन टीमों द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ा। एक आरोपी के पास 315 बोर अधिया मय राउण्ड के मिली, दूसरे आरोपी से लोहे के धारदार दातार मिली, तीसरे आरोपी पर एक नुकीला चपटा सब्बल व चौथा आरोपी लाठी लिए मिला। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि वे सभी डकैती डालने के प्रयोजन से इकट्ठे होकर बैठे थे एवं देर रात्री में डकैती डालने वाले थे, चारों आरोपियों को पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया, अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया. जिसकी पुलिस द्वारा तलास की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 275/2024 धारा 399,400,402 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट 25, 27, 25 बी आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मिला गया है। पकडे गए आरोपियों में से एक आरोपी कुख्यात बदमाश है. जिसके विरूद्ध विभिन्न जिलों में 55 से अधिक चोरियों, डकैती एवं अन्य धाराओं के प्रकरण भी दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ की तो उसने कुछ दिन पहले माधव चैक स्थिति प्रेम स्वीट की दुकान में हुई चोरी को कारित करना स्वीकार किया एवं चोरी गए मसरूका में से 12000 रुपए बरामद किए.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे उनि दीपक पालिया, उनि सुमित शर्मा उनि साकिर अली, प्रआर- 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर 142 नरेष यादव, प्रआर0 15 रघुवीर पाल, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 248 भोला राजावत, आर. 206 भूपेन्द्र यादव, आर. 709 शिवांशु यादव, आर. 528 महेन्द्र, आर. 265 देवेन्द्र रावत विशेष भूमिका रही।

प्रेम स्वीट की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश, 4 आरोपी डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार एक फ़रार, 55 से अधिक केस हैँ दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment