शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा ले जाते हुये चार आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि करेरा थाना पुलिस ने एक सफेद कलर की हुन्डई AURA कार क्रमांक MP13ZK2134 को रोक कर चैक किया तो उसमें चार व्यक्ति बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछा तो 1. चालक ने अपना नाम संजय यादव पुत्र शंकरलाल यादव उम्म्र 33 वर्ष नि. बोड़ा थाना बोड़ा जिला राजगड (म०प्र०) का होना बताया, 2. चालक के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमलसिंह पुत्र कनीराम अहिरवार उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम कुलोर थाना बेरसिया जिला भोपाल (म०प्र०) का होना बताया, 3. पीछे वाली सीट पर बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम शीलू यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र 24 वर्ष नि. ग्राम खुतारा थाना करहल जिला मैनपुरी (उ0प्र0) 4. वरूण कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह यादव उम्र 30 वर्ष नि. ग्राम बटोरा थाना मवाना जिला मेरठ (उ0प्र0) का होना बताया। उक्त कार की डिग्गी को खुलवाकर चैक किया तो कार की डिग्गी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के 25 पैकेट मिले जिनका कुल बजन 50 किलो पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ की तो वरुण कुमार यादव व शीलू यादव ने बताया कि ये ब्लोग उड़ीसा से 2500 से 3000रु किलो के हिसाब से गांजा लेकर आते हैं तथा मैनपुरी, इटावा, भिण्ड, मेरठ आदि जगह पर 8 से 10 हजार रुपये कि.ग्रा. में लोगो को विक्री करते हैं। आज भी ये दोनों उडीसा से 50 किग्राम गांजा लेकर आ रहे थे, ट्रेन से भोपाल आये बहां से गाडी किराये से करके वाया रोड अशोकनगर, पिछोर, करैरा बोते हुए इटावा तरफ जा रहे थे। ये लोग करीब 4-5 साल से उडीसा से गांजा लेकर आते हैं तथा थोक में मैनपुरी, भिण्ड, मेरठ, इटावा जिलों में विक्री करते हैं। करैरा थाना पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चार स्मार्ट फोन कीमती 45 हजार रुपये, 25 पैकेटो के अन्दर कुल 50 किलो गांजा कीमती 25 लाख रुपये, हुन्डई कंपनी की URA कार क्रमांक MP13ZK2134 कीमती 10 लाख रुपये, 1400 रुपये नगदी कुल माल मशरूका जब्त किया है।

शिवपुरी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: 50 किलो गांजा, एक हुन्डई कार, चार मोबाइल जप्त 4 तस्कर गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment