Press "Enter" to skip to content

गणेश खेड़ा गांव में ऑटो से गिरकर घायल हुआ 13 वर्षीय किशोर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गणेश खेड़ा गांव में सोमवार की देर शाम एक 13 वर्षीय किशोर ऑटो में खेल रहा था इसी दौरान अचानक ऑटो स्टार्ट हो गया जिससे ऑटो से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार मुन्नी जाटव निवासी गणेश खेड़ा ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र रवि जाटव ऑटो पर खड़ा था अचानक से ऑटो स्टार्ट हो गया जिससे गिरकर रवि गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!