शिवपुरी: कोलारस कस्बे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने युवा संवाद के कार्यक्रम में शिरकत कर युवाओं से संवाद किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने महाआर्यमन का स्वागत किया। इस दौरान महाआर्यमन अपनी कार से उतरकर युवाओं के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले। वे कोलारस कस्बे की मशहूर गुजिया खाने रत्ना हलवाई की दुकान पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने गुजिया का स्वाद चखा और स्वाद की तारीफ़ की। इस दौरान उन्होंने गुजिया के पैसे दिए लेकिन बुजुर्ग रत्ना हलवाई ने पैसे लेने से इनकार कर दिया। महाआर्यमन सिंधिया ने फिर कभी आने की बात कही और पैसे देने के बाद आगे की ओर निकल गए।
बोले- आपके पास ट्रिपल इंजन की सरकार
युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाआर्यमन सिंधिया ने कहा यहां ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम मोहन यादव और क्षेत्र में उनके पिता सांसद बन रहे हैं और यहां भी ट्रिपल इंजन की सरकार रहेगी और उसी गति से क्षेत्र का विकास होगा।
बता दें महाआर्यमन सिंधिया पिछले तीन दिनों से गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण कर युवा संवाद के जरिए युवाओं से जुड़कर अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।

कोलारस पंहुचे महाआर्यमन सिंधिया: पिता को बताया होने वाला सांसद, बोले- यहां ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment