शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान की शाम गांव में हुए हत्याकांड में भदौरिया परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। वहीं, भदौरिया परिवार के दो भाइयों की जान बच गई थी।
नरवर पुलिस अब तक इस हत्याकाण्ड के कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। लेकिन भदौरिया परिवार के सदस्य भोला भदौरिया ने कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक वीडियो जारी किया। भोला ने भाजपा नेता भारत सिंह कुशवाह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। जबकि भोला भदौरिया ने खुद को भाजपा से जुड़ा बताया है।
यह था मामला
बता दें कि चकरामपुर गांव में 26 सितंबर 2023 के गणेश विसर्जन जुलूस के वक्त कुशवाह परिवार और भदौरिया के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इस झगड़े में गोलियां चल गई थी। इसके बाद 17 नबंवर मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर दोनों पक्षों में वोट डलवाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 17 नवंबर की शाम दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया था।
इस झगड़े में कुशवाह पक्ष के लोगों ने भदौरिया परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया था। इस हमले में मुन्ना भदौरिया (50), पत्नी आशा देवी(42), छोटे भाई लक्ष्मण(45) और भतीजे हिमांशु उर्फ अमर सिंह(20) की जान चली गई थी। इस झगड़े में मुन्ना भदौरिया के दो बेटे राजेंद्र (28) और योगेंद्र उर्फ भोला भदौरिया (27) की जान बच गई थी।
भोला भदौरिया ने किया वीडियो जारी
भोला भदौरिया ने वीडियो जारी कर कहा कि 17 नवंबर को विधानसभा के मतदान के दिन जो घटना घटित हुई थी। वह उसी पीड़ित परिवार का सदस्य हूं। 17 नवंबर को पोहरी विधानसभा के चकरामपुर गांव के पोलिंग बूथ पर भाजपा की ओर से एजेंट बना था। मतदान के दिन उसके बड़े भाई ने दो फर्जी वोट डालने नहीं दिए थे। इस बात पर गांव के कुछ लोगों ने एकत्रित होकर नरसंहार कर दिया था। इस घटना में उसके माता-पिता, चाचा और मामा के लड़के की हत्या कर दी गई। इस घटना में मेरे चाचा-मामा के लड़के को वाहन में जिंदा जल गए थे।
उसने आगे कहा कि मेरा सभी ये निवेदन है इस मामले के आरोपी आज तक हाजिर हुए है और न ही उन पर कोई इनाम है। क्योंकि उन्हें भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने खुलेआम संरक्षण दिया हुआ है। जबकि 82 की उद्घोषणा भी हो चुकी थी। जिसकी तारीख 29 जनवरी आखरी थी। आरोपियों को 29 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन आज तक आरोपी हाजिर हुए हैं। इसके बावजूद आरोपियों के न ही मकान ध्वस्त किए गए और न कुड़की का वारंट जारी हुआ है।
इसकी मुख्य वजह है कि भाजपा नेता भारत सिंह कुशवाह ने आरोपियों को संरक्षण दे कर रखा है। भोला भदौरिया ने अपने शब्दों में कहा कि मेरा सभी से विनम्र निवेदन है कि मेरा दुःख आप लोग समझ सकते हैं कि मैंने क्या खोया है। इसी चलते वह सभी से बीजेपी नेता का खुलकर विरोध करने की अपील करता है। ऐसे में आगे में खुलेआम नरसंहार हो सकते हैं।

चकरामपुर हत्याकाण्ड: युवक ने वीडियो जारी किया: भाजपा नेता भारत सिंह कुशवाह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment