शिवपुरी: दिनारा थाना पुलिस ने अलग-अलग की गई चेकिंग के दौरान शिवपुरी जिले से झांसी जिला ले जा रहे गांजे के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 15 किलो से भी ज्यादा गांजे की खेप को बरामद कर तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए तीनों गांजा तस्कर झांसी जिले के रहने वाले है जो गांजे की खेप को झांसी की ओर ले जा रहे थे।
दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव के मुताबिक छितीपुर की ओर से गांजा तस्करी की सूचना के बाद पिछोर-दिनारा रोड दबरा तिराहे पर छितिपुर तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर चैक किया था। इसी दौरान एक बाइक UP93BR2894 पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई थी। दोनों के बैग में 9 किलो 850 ग्राम बरामद हुआ था। वहीं पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कल्लू उर्फ उदय सिंह पाल पुत्र मुन्नालाल पाल (28) और रमाकांत पाल पुत्र प्रागीलाल पाल (26) बताया था, दोनों ही झांसी जिले रक्सा थाना क्षेत्र के बसाई गांव के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया कि एक और गांजा तस्कर को प्रीती ग्लोबल यूनिवर्सिटी शिवपुरी-झांसी हाईवे रोड पर लगाई गई चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी करैरा की ओर से झांसी की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। चेंकिंग के आरोपी के बैग से 5 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी ने अपना नाम नाम शेर सिंह पुत्र मनीराम पाल (30) बताया है। उक्त पकड़ा गया आरोपी भी झांसी जिले रक्सा थाना क्षेत्र के बसाई गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने कुल 15 किलों 740 ग्राम गांजा और दो बाइकों को जप्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

झांसी के रहने वाले तीन तस्करों को दिनारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment