शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने और कांग्रेस से आने वालों को रुपए कमाने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में विधायक पुत्र दिनेश लोधी ने यह भी कहा है कि उनके पिता अच्छे हैं। हालांकि, कान के कच्चे हैं। गौरतलब है कि दिनेश लोधी आए दिन किसी न किसी विवाद में रहते हैं। उनके पिता प्रीतम लोधी पिछोर से भाजपा से विधायक हैं और दिनेश लोधी कांग्रेस में हैं। उनके और पिता के बीच का टकराव सार्वजनिक रूप से भी सामने आते रहे हैं।
विधायक पुत्र ने खुद बनाया वीडियो
विधायक पुत्र दिनेश लोधी ने खुद बनाए गए वीडियो में कह रहे हैं कि ‘कुछ लोग हैं जो मुझे पिछोर नहीं रहने दे रहे हैं। कुछ फर्जी नेता हैं जिनके काम चल रहे हैं। जैसे ही हम चुनाव जीते थे तो जनता के चेहरे पर खुशी अलग थी कि अब हम दुखी नहीं होंगे।
आज विधायक जरूर बन गए हैं, लेकिन जो पुराने कार्यकर्ता थे 20 साल से लगे हुए थे, उनका कोई काम नहीं हो पा रहा है और वे घर पर बैठे हुए हैं। मैं एक महीने में ही सारी समस्या दूर कर दूंगा। बस एक महीने रुक जाओ। कार्यकर्ताओं को काम दिलवाना है।
ऐसे कार्यकर्ता भी हैं जिन पर 10 साल से केस लगे हुए हैं और वे घर बैठे हैं। कुछ नेता कल कांग्रेस में काम कर रहे थे बढ़िया पैसा कमा रहे थे और अब आज बीजेपी में आ गए हैं और उनका बढ़िया काम चल रहा है।
पिता प्रीतम लोधी को बताया कान का कच्चा
दिनेश लोधी ने वीडियो में कहा कि हरिभान, इंदल और एक-दो हैं जो उनसे 10-10 लाख रुपए ले रहे हैं। आप आ जाओ हम आपको सदस्यता दिलवा रहे हैं और काम करवा रहे हैं। आप बताएं क्षेत्र में कैसे काम होगा।
मेरे पिताजी गलत काम नहीं कर रहे हैं, वे अच्छे हैं, लेकिन कान के कच्चे हैं। कोई मेरी या भईया की शिकायत करने जाता है तो कम से कम एक बार हमसे पूछ लिया करें तो सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विधायक के बेटे का वायरल VIDEO: कहा- मेरे पिता अच्छे हैं, लेकिन कान के कच्चे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment