Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की कहकर निकला 17 वर्षीय किशोर हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मारौरा खालसा में रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर शिवपुरी की कहकर कही लापता हो गया। जिसकी शिकायत किशोर के परिजनों ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार सतीश परिहार पुत्र मुरारी परिहार उम्र 17 साल बीते 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे शिवपुरी की कहकर निकला था। जिसके बाद से वह आज तक घर नहीं लौटा। जिसकी तलाश परिजनों ने सभी जगह पर की किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसकी शिकायत किशोर के परिजनों ने आज बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई। जहां पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!