Press "Enter" to skip to content

मुहारी गांव से 2 दिन पूर्व गुम हुई 15 वर्षीय किशोरी का नाक कान कटे हुए कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के मुहारी गांव से 2 दिन पूर्व गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी का नाक कान कटे हुए शव गांव के एक कुएं से बरामद हुआ है।किशोरी का नाक कान कटे हुए शव कुएं से बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से किशोरी के शव को बाहर निकलवाया उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
2 दिन पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी:
जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय निवासी मुहारी 2 दिन पूर्व रात में बिना बताए घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खनियाधाना थाने में दर्ज कराई थी। रविवार की देर शाम शव गांव के ही एक कुएं में उतरता मिला है। परिजनों ने इस मामले में किशोरी की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का संदेह जताया हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!