Press "Enter" to skip to content

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा: गंभीर घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया गांव के पास फोरलेन हाईवे पर आज रविवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों में एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें देहात थाना पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक लुकवासा कस्बे के रहने बाले फैजान (20) पुत्र सलीम खान, रिहान(20) पुत्र शेरू खान व इदरीश खान(22) तीनों बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम लुकवासा से शिवपुरी आ रहे थे। इसी दौरान शाम पांच बजे तीनों जैसे ही नगर के प्रवेश द्वार से पूर्व ग्राम ककरवाया पर आए तो मोड पर एक अज्ञात ट्रक ने तीनों में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!