शिवपुरी: डाकोर खालसा गिरनार मंदिर का होली उत्सव
गोपाल मंदिर न्यू ब्लॉक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक मंदिरों के महंत व संतों द्वारा गोपाल मंदिर न्यूब्लॉक शिवपुरी के मंहत दुर्गादास जी को शॉल श्रीफल भैंटकर सम्मानित किया गया। यादव समाज के प्रांताध्यक्ष भरत सिंह यादव तथा क्षेत्रीय सरपंचों व जन प्रतिनिधियों, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा महंत दुर्गादास जी का सम्मान किया गया। संतों एवं भक्त समाज द्वारा गत दिनों कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर हड़पने के कुत्सित प्रयासों की कठोर शब्दों में निंदा की तथा महंत दुर्गादासजी को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंहत प्रचण्डानंद सरस्वती थानापति जूना अखाड़ा प्रयम्बकेश्वर मंहत सचिन्दानंद महाराष्ट्र, मंहत श्यामपुरी,जटाशंकर मंदिर, मंहत बालयोगी बाली महाराज रतनगढ़ माता, मंहत सीताराम दास सतमढ़ी, महंत गिरराज महाराज बांकडे वाले, अशोक दास, लवकुशदास हरीदास अरुण दास मंशापूर्ण मंदिर, दामोदर दास, कोठारी जी, पंडित- नंदकिशोर जैमिनी, मोहन शर्मा, कालीचरण महाराज, रामसिंह यादव, कल्याण यादव श्याम यादव, हंसराज यादव, नरहरि यादव, रणवीर यादव, शिशुपाल यादव सरपंच संजय यादव सहित सैकड़ों गोपाल जी भक्त मण्डल के सदस्यों ने रंगारंग लोकगीत गुलाल से होली उत्सव मनाया तत्पश्चात भण्डारे का आनंद लेकर आयोजन का शुभ समापन हुआ।

गोपाल मंदिर पर गुलाल से होली उत्सव मनाया गया, मंहत दुर्गादास को किया गया सम्मानित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment