Press "Enter" to skip to content

एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़ा तड़प रहा था घायल एंबुलेंस स्टाफ ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुंडेरी गांव में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति घायल होकर सड़क पर तड़प रहा था। जिसे 108 एंबुलेंस के स्टाफ ने इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराकर घायल व्यक्ति की जान बचाई है।
जानकारी के मुताबिक मानसिंह कुशवाह निवासी मुंडेरी शनिवार की देर रात किसी काम से जा रहा था इसी दौरान मुंडेरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने मानसिंह में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल को सड़क पर पड़ा तड़फता देख किसी ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के स्टाफ ने घायल मानसिंह कुशवाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!