Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने भूसे से भरे 2 ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर 2 घायल, ट्रैक्टर हुए चकनाचूर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले कोटा कानपुर हाईवे पर शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े भूसे से भरी 2 ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
वहीं इस हादसे में दोनों ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रक भी सड़क से नीचे उतर कर गड्ढे में फंस गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेंदुआ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रायसिंह जाटव निवासी पुरैनी तहसील शाहबाद जिला बारां राजस्थान अपने साथियों हरकेश जाटव पुत्र गणेशा राम जाटव भगवान सिंह, देवेंद्र माली, पुरुषोत्तम जाटव और चिल्कू माली के साथ शिवपुरी से भूसा भर कर पुरैनी जा रहे थे इसी दौरान खरई तेंदुआ गांव के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की पल्ली फट गई। जिससे भूसा सड़क पर फैल गया। सभी लोग भूसा ट्रोली में भर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक (ट्रोला) ने सड़क किनारे खड़ी भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एक अन्य ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे दोनों ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए वहीं इस हादसे में रायसिंह और सरवन जाटव घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!