641 अभिभाषक करेंगे मतदान रविवार को घोषित होगा परिणाम
चुनाव मैदान में खड़े अभीभाषकों ने जमकर किया जनसंपर्क
उपाध्यक्ष को छोड़ सभी पदों के लिए किया जा रहा है मतदान
शिवपुरी: जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभान सिकरवार व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी एवं श्रेय शर्मा के निर्देशन में मतदान जारी है। इस चुनाव में 641 वकील मतदान कर अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने जमकर जनसंपर्क क्रिया अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अभिभापकों से गुहार लगाई। इसके अलावा प्रत्याशियों ने रिश्तेदारों, दोस्तों आदि के माध्यम से भी अपने पक्ष में लाबिंग की। यहां आपको बता दें कि जिला अभिभाषक संघ के मतदान के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान नहीं किया जाएगा, क्योकि इस पद पर सिर्फ एक ही फार्म आया था। ऐसे में उक्त पद पर फार्म भरने के साथ ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसके अलावा अब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में विजय तिवारी, जितेंद्र सिंह सिकरवार, राजेश नारायण जाट, गोपाल ब्यास। सचिव पद के लिए भरत ओझा, दुर्गेश सिंह धाकड़, पंकज आहूजा। सहसचिव पद के लिए दीपक अग्रवाल, बहादुर सिह कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार शर्मा, रीतेश निगम। लाइब्रेरियन पद के लिए नितिन माथुर, लोकेश ओझा चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान जारी, 641 अभिभाषक करेंगे मतदान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment