Press "Enter" to skip to content

बिना बताए घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती रात में मां के साथ पाटौर में सोई थी सुबह बिस्तर से मिली गायब / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ऐचवाड़ा गांव से शुक्रवार को एक 19 वर्षीय युवती बिना बताए घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा युवती को सब जगह तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद युवती के पिता ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बैराड़ थाने पहुंचे फरियादी रामस्वरुप पुत्र विष्णु कुशवाह उम्र 50 साल निवासी ऐचवाड़ा ने बताया कि मेरे 2 लड़की तथा एक लड़का है। बड़ी लड़की की मैने शादी कर दी है, मैं व मेरा लड़का देवेन्द्र शिवपुरी में किराये से रह कर चौकादारी करते हैं। मेरी पत्नि त्रिवेणी कुशवाह व मेरी छोटी लड़की भारती कुशवाह गांव ऐचवाड़ा में रहते हैं। आज सुवह करीब 6 बजे मेरी पत्नि ने मुझे फोन पर बताया कि भारती रात से घर से कहीं चली गई है फिर मैं और मेरा लड़का गांव ऐचवाड़ा आये तो मेरी पत्नि ने बताया कि मैं और भारती कुशवाह कल को रात करीब 10 बजे खाना खा पी कर पाटौर में सो गये थे सुवह जब मेरी आंख खुली तो देखा भारती अपने विस्तर पर नहीं थी फिर मैंने पाटौर के बाहर लड़की भारती को आसपास तलाश किया नहीं मिली फिर मैंने व मेरे परिवार के लोगों ने भारती को गांव में तलाश किया तथा रिश्तेदारियों में फोन से पता किया तो मेरी लड़की का कोई पता नहीं चला मेरी लड़की भारती कुशवाह घर से विना बताये कहीं चली गईी है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!