Press "Enter" to skip to content

29 वर्षीय विवाहिता से पति ने मायके जाने से मना किया तो गुस्से में जहर खाकर दी जान  / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के जौराई गांव में शुक्रवार को एक 29 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला का पति उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचा यहां चिकित्सकों ने महिला की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मायके जाने को लेकर पति से हुआ था झगड़ा:
जानकारी के अनुसार रानी पत्नी बादशाह जाटव उम्र 29 वर्ष निवासी जौराई थाना बैराड़ का शुक्रवार को अपने पति बादशाह से मायके जाने को लेकर झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि पति बादशाह ने पत्नी रानी को मायके जाने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर रानी ने घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!