Press "Enter" to skip to content

2 बाईकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत हादसे में कक्षा 9वीं का रिजल्ट लेकर लौट रहा छात्र हुआ घायल / Shivpuri News

शिवपुरी से अपना परीक्षा परिणाम लेकर बापस अपने गांव कुअंरपुर लौट रहे नवी कक्षा के छात्र की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुंअरपुर गांव का रहने वाला ध्रुव गोस्वामी पुत्र ब्रजमोहन गोस्वामी का आज परीक्षा परिणाम आया था। जिसे लेने वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर आया था। ध्रुव परीक्षा परिणाम लेकर बापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक में सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। बता दें एक्सीडेंट में बाद दूसरा बाइक सवार बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल छात्र का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सिरसौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!