शिवपुरी: खोड़ में आज एक बूथ स्तरीय मंडल सम्मेलन का अयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओ में आगामी लोकसभा चुनाव के समय ऊर्जा का संचार करते हुए सभी कार्यकर्ताओ में जोश भरना था।
कार्यक्रम के दौरान गुना शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही पहुंचे गए जहां कार्यकर्ताओं ने श्रीमंत का भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा मैंने अपने विधायक निधि से सभी ग्राम पंचायत को बिना भेदभाव के पंचायत के विकास के लिए 10 – 10 लाख रुपए दिए हैं। और केंद्र सरकार के द्वारा अनेकों जन हितेषी योजना चल रही है। जिन का भी लाभ सभी लोगों को मिल रहा है।
और हमें देश के विकास के लिए फिर एक बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है। इसके बाद ही श्रीमंत सिंधिया ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था और किसानों की समस्या को लेकर मैंने किसानों का पक्ष रखा तो कमलनाथ जी ने मुझसे कहा कि उनसे कौन मना करता है वह रोड पर आ जाए तो मैंने भी अटल बिहारी जी के अंदाज में कह दिया था कि आर या पार जिसके बाद भाजपा की सरकार में आकर मैंने अनेकों विकास कार्य करवाए। और आगे भी ऐसे ही विकास कार्य करवाता रहूंगा साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे कार्यकर्ता मेरे सेनापति हैं। और यह मेरे सेनापति मेरे सभी उन्ननाशी किलों को जीत कर आएंगे। इसी दौरान श्रीमंत सिंधिया ने कार्यक्रम में 2 घंटे का समय दिया और सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी लेते हुए कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया इस कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष बाथम, खोड़ मंडल अध्यक्ष केरन लोधी, जितेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि बृजमोहन निगोती, महामंत्री अभिषेक बरसैया, आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। और कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया।

खोड़ में श्रीमंत सिंधिया का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में भरा जोश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment